ताबड़तोड़ चली गोलियों से पलभर में मातम में बदला खुशनुमा माहौल

Mar 1 2014 3:38AM (IST)
ताबड़तोड़ चली गोलियों से पलभर में मातम में बदला खुशनुमा माहौल

नई दिल्ली। 'जिन बेटों को लाड़-प्यार से पाला अब उन्हीं की अर्थी को कंधा देना पड़ेगा। मैंने आखिरी दम तक बेटे को बचाने का प्रयास किया। हमलावार चार थे और सभी के हाथों में बंदूकें थीं।' 78 वर्षीय वर्षीय लालचंद का कहना है कि थोड़ा भी इन बाजुओं में ताकत होती तो मैं अपनी जान देकर बेटे को जरूर बचाता। मेरे बेटे के साथ कभी किसी की कोई दुश्मनी नहीं थी फिर भी उन लोगों ने मेरे बेटों की जान क्यों ले ली। लाल चंद कहते हैं, उनकी गोद में ही उनके बेटों ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ा। आंखों से बहते आंसू पोछते हुए लालचंद बताते हैं कि बदमाशों में राहुल उर्फ काला व कात्या दोनों पास के ही मकान में रहते हैं। जबकि दो अन्य बदमाश हरियाणा के थे। जो इनके साथ हमेशा दिखते हैं। लालचंद के चार बेटे हैं। बड़े बेटे सूबे सिंह की पहले ही मौत हो चुकी है। अब सिर्फ सुभाष बचा है जिसके तीन बच्चे हैं। वहीं शुक्रवार को मारे गए कप्तान सिंह के दो बेटे व एक बेटी है। तीनों स्कूल में पढ़ते हैं।

मारे गए दूसरे बेटे साहब सिंह के दो बेटी और एक बेटा है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। बेटा 12वीं का छात्र है। लालचंद कहते हैं कि एक बदमाश ने साहब के सिर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। मैंने नीचे उतरकर उसका हाथ पकड़ा था। तभी कार में बैठे दो बदमाशों ने उतरकर मुझे धक्का दे दिया था। तब तक उनका दूसरा बेटा कप्तान भी बाहर निकल आया था। बदमाशों ने उस पर गोलियां चलाई, मैंने बदमाश का हाथ पकड़कर रोकने की कोशिश की तो दूसरे बदमाश ने कप्तान पर गोली चला दी।

बाल-बाल बचा सागर

जब बदमाश कप्तान सिंह पर गोलियां बरसा रहे थे, तब उसका बेटा सागर भी बाहर आया था। सागर 11वीं कक्षा का छात्र है। पिता पर गोलियां चलती देख वह बाहर आ गया था। सागर ने बताया है कि बदमाश ने उस पर भी बंदूक तान दी थी। लेकिन वह घर के अंदर भाग गया। सागर कहता है कि गोली उसके बगल से निकल गई थी।

पलभर में ही बदल गया खुशियों भरा माहौल:

नाच, गाना .खुशियों का माहौल पलभर में ही मौत की चीखों में तब्दील हो गया। दरअसल, सुभाष की बेटी प्रीति की शादी नौ मार्च को होनी है। सुभाष के भाई कप्तान सिंह व साहब सिंह भतीजी की तैयारियों को लेकर काफी खुश थे। शुक्रवार को वह शादी के सामानों की खरीदारी के साथ दुल्हन का जोड़ा लाने वाले थे। लेकिन किसी को पता नहीं था कि आने वाला पल मौत बनकर दस्तक दे रहा है। कप्तान व साहब के चाचा ताराचंद बताते हैं कि सुबह से ही लोग उठे थे। शादी को लेकर घर में काफी मेहमान आ चुके हैं। घर में सभी तैयारियों को लेकर अपने-अपने कामों में व्यस्त थे। शादी के गीत गाए जा रहे थे। कप्तान शादी की खरीदारी के लिए जाने वाला था। वह भाई साहब सिंह के आने का इंतजार कर रहा था।

घटना से हर कोई स्तब्ध:

रोडरेज में दो भाइयों को हत्या के बाद से सुल्तानपुर डबास में दशहत का माहौल है। वारदात के बाद हर कोई सदमे में है। घटना के बाद देर शाम गांव की दुकानें भी बंद रहीं। हर कोई नम आंखों से परिजनों को सांत्वना देता नजर आ रहा था।

मामूली बात पर दिया हत्या को अंजाम:

बवाना इलाके में रोडरेज में दो भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मालवाहक टैंपो छू जाने पर स्कोडा कार सवार चार लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। मरने वालों की पहचान सुल्तानपुर डबास के 45 वर्षीय साहब सिंह व 36 वर्षीय कप्तान सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद चारों आरोपी कार में सवार होकर कराला रोड की तरफ भाग गए।

हत्या पर लोगों का उग्र प्रदर्शन:

क्या है पूरा मामला

प्रतिक्रिया दें



प्रमुख ख़बरें

मुजफ्फरपुर की हुंकार रैली में नरेंद्र मोदी ने बिहा...

बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने मुजफ्फरपुर में हुंकार रैली में नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला.

मुज़फ्फरनगर में तक़रीबन 250 डॉक्टर अनिश्चित काल के ल...

आशीष कुमार, मुज़फ्फरनगर:- कानपुर में जूनियर डॉकटरों के साथ हुई पुलिस बर्बरता के खिलाफ पुरे उत्तर प्रदेश के डॉकटरों में बेहद नाराज़गी नज़र आ रही है जिसके चलते आज मुज़फ्फरनगर में तक़रीबन 250 डॉक्टर अनिश्चित काल के

चौधरी वेद पाल अपने सैंकड़ो समर्थकों के साथ इनेलो मे...

करनाल के रहने वाले हरियाणा विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पद से 3 दिन पहले इस्तीफा दे चुके चौधरी वेद पाल आज अपने सैंकड़ो समर्थकों के साथ इनेलो में शामिल हो गए , ...

अंबानी की एक जेब में मोदी, दूसरी में राहुल

कानपुर: 'आप' के संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को

देश में मोदी की हवा नहीं

कानपुर:आप के संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी की कोई हवा नहीं है। सिर्फ इलेक्ट्रानिक मीडिया हवा दिखा रही है। हवा तो सिर्फ आम आदमी के गुस्से और व्यवस्था परिवर्तन की ह...

फारुक के विवादास्पद बयान पर बवाल, कहा- कश्मीरी 'चो...

हाल के दिनों में नेताओं के विवादास्पद बयानों की तो जैसे बाढ़ आ गई है। अब केंद्रीय मंत्री फारुक अब्दुल्ला के एक बयान पर बवाल मचना शुरू हो गयाहै।फारुक अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीरी 'चोर' नहीं 'महाचोर' हैं

मेष

व्यर्थ के संदेह और तर्क-वितर्क में समय और धन की हानि होगी। नियोजित कार्यक्रम भी सफल होंगे और आर्थिक लाभ का सुअवसर भी आएगा। लाभ की आशा रहेगी। किसी फिल्मी हस्ती से मेल-मुलाकात होगी। सौदे में कठिनाई होगी। हो सकता है कि यात्रा निरस्त करनी पड़े। पुराने दोस्त के आगमन से परिवार में व्यस्तता बढ़ेगी।

और पढ़ें

वृष

पक्ष और विपक्ष के लोगों का सहयोग मिल सकता है। किसी महत्वाकांक्षा की शुरुआत होगी। अकारण पड़ने वाले व्यवधान से लाभ मार्ग प्रभावित होगा। परिश्रम की आवश्यकता है जिससे सक्रिय हुए विरोधी परास्त होंगे। व्यय भार बढ़ेगा। निर्माण कार्य की आवश्यकता महसूस होगी। कोई शुभ समाचार आपके उत्साह को बढ़ाएगा जिससे काम बनेगा।

और पढ़ें

मिथुन

लाभकारी समय है। युक्ति और व्यवहार से सब कुछ पा सकते हैं। जटिलताएं खत्म होंगी और विरोधी भी परास्त होंगे। कनिष्ठ सदस्यों अथवा संतान पक्ष के कारण परेशानी होगी। खान-पान में परहेज करवाना ही युक्ति संगत है अन्यथा अपच-अजीर्ण का प्रभाव रहेगा। जीवनसाथी से आर्थिक कारणों से दूरी रहेगी लेकिन प्रेम यथावत बना रहेगा।

और पढ़ें

कर्क

कुछ आर्थिक और पारिवारिक संकोच अभी आपको दबाव में रखेंगे। परिवर्तन की आशंका भी रहेगी। अधिक उत्साह और तत्परता से कार्य बिगड़ सकता है। असफलता के कारण दुख होगा। शुभ संदेश भी आएगा व पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। अनावश्यक शंकाओं से बचें। गलत तरीके से धन अर्जित न करें। यात्रा आवश्यक होगी।

और पढ़ें

सिंह

पारिवारिक विषमताएं सिर उठा सकती हैं। मान-सम्मान भी बढ़ेगा और अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति भी होगी। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी से अनबन के कारण व्यवहार व विचारों में परिवर्तन करना होगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों का विरोध होगा। परिवार की समस्याओं के सम्बंध में कोई गलत निर्णय लेना कठिन होगा।

और पढ़ें

कन्या

दौड़भाग और परिश्रम के बाद वांछित लाभ होगा। कार्यक्षेत्र की प्रक्रियाओं में व्यस्तता रहेगी। दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। मानसिक परेशानी के चलते मन कुंठाग्रस्त रहेगा। कुछ अधूरे कार्य आपको निपटाने होंगे। प्रियजनों से भेंट होगी। व्यय की पूर्ति होगी। सुख व दुख को समान समझकर सब कुछ भाग्य पर छोड दें। सब अपने आप ठीक होगा।

और पढ़ें

तुला

सहज ही सभी काम समय पर बनते नजर आएंगे। अच्छे दिनों का संयोग मन को प्रफुल्लित करेगा। कार्यसाधक गतिविधियां होंगी और वित्तीय लाभ भी यथेष्ट रूप में होगा। खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है। व्यापार व व्यवसाय से सम्बंधित कई अनुभव होंगे। व्यापार व व्यवसाय से जुड़े जातकों की विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी। यात्राएं होंगी।

और पढ़ें

वृश्चिक

उत्सव व त्योहार में सम्मिलित होने के अवसर प्राप्त होंगे। अच्छे भोजन से स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। मित्रों व बंधुजनों के कारण तनाव होने से घर में भी क्लेश की स्थिति पैदा हो सकती है। शुभ समाचार का आना लगातार जारी रहेगा, इसलिए वही कार्य करें, जिसके बनने की उम्मीद हो। संतान के प्रति थोड़ा चिंतित होंगे पर समझदारी से काम लें।

और पढ़ें

धनु

कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी व एक के बाद एक मामले सुलझते चले जाएंगे। धर्म-कर्म के प्रति श्रद्धा जागृत होगी और किसी महान हस्ती के दर्शन लाभ भी होंगे। उदर और आंख के कष्ट के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा जिससे कार्यक्षेत्र में अस्थिरता रहेगी। समय के अनुसार चलने से आप उन्नति करेंगे वरना समय आपको पीछे छोड़ देगा।

और पढ़ें

मकर

दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। विपरीत योनि का सहयोग मिलेगा। जटिल कार्यों का निष्पादन होगा और लाभदायक उपक्रमों का संचालन भी होगा। मानसिक उलझनों के कारण सिर दर्द की आशंका रहेगी या फिर संतान पक्ष की चिंता रहेगी। पड़ोसियों के कारण कुछ परेशानी हो सकती है। बेहतर होगा कि उनसे बनाकर रखें तभी सहायता मिलेगी।

और पढ़ें

कुंभ

आज अचानक ही वाहन और आवास संबंधी समस्याएं सिर उठा सकती हैं। शुभ संदेश आने से उत्साह बढ़ेगा और मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा। दाम्पत्य संबंधों में पूर्ण सहयोग व विश्वास अनुभव करेंगे। स्वजनों का भी सहयोग मिलेगा। पहले व तीसरे दिन पारिवारिक अशांति रहेगी, इसलिए महत्वपूर्ण निणर्य उससे पहले ही ले लें। मित्रों का सहयोग बना रहेगा।

और पढ़ें

मीन

किसी पराक्रम के कार्य और पुरुषार्थ की योजनाएं बनेंगी और मित्रों का सहयोग बना रहेगा। कोई चल या अचल सम्पत्ति का पारिवारिक विवाद निपटाना आवश्यक होगा। आर्थिक पक्ष भी सुदृढ़ होगा और मनोवांछित की प्राप्ति होगी। इस दिन पारिवारिक व्यवस्था बनाने में व्यस्त रहेंगे। सोचे हुए कार्य सफल होंगे और मित्रों द्वारा किए जा रहे विरोध में कमी आएगी।

और पढ़ें

क्या दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद भाजपा को सरकार बनाने के लिए पहल करनी चाहिए?



View Result

स्पॉटलाइट