रोहतक रेलवे स्टेशन पर हरी दो रेलों को झंडी दिखायी

Mar 2 2014 7:15AM (IST)
रोहतक रेलवे स्टेशन पर हरी दो रेलों को झंडी दिखायी

चंडीगढ़- मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि सत्ता पैसा कमाने का नहीं बल्कि जनसेवा का माध्यम है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने पैसा कमाने के लिए सत्ता हथियाने का काम किया था लेकिन उन्होंने सत्ता को विकास का माध्यम बनाया है और विकास के बल पर आज हरियाणा प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में से एक है।

मुख्यमंत्री आज रोहतक के रेलवे स्टेशन पर दो रेलों को झंडी दिखाने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सभी क्षेत्रों में बराबर विकास किया है लेकिन यह बड़े आश्चर्य की बात है कि विपक्षी पार्टियों के नेता जब रोहतक में आते हैं तो कहते हैं कि रोहतक मे विकास नहीं हुआ और रोहतक से बाहर विकास में भेदभाव की बात करते हैं। ऐसे लोग सिर्फ स्वार्थ की राजनीति कर सकते हैं। उन्हें प्रदेश के विकास या जनता की भलाई से कोई लेना देना नहीं है। श्री हुड्डा ने कहा कि पिछले 9 सालों मे हरियाणा प्रदेश का समूचा विकास हुआ है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में रेवाडी से रोहतक रेलवे लाईन का निर्माण करवाया गया। हरियाणा बनने के बाद प्रदेश मे केवल स्व. बंसीलाल ने रोहतक से भिवानी रेलवे लाईन का निर्माण करवाया था। हरियाणा गठन से अब तक प्रदेश में कई पार्टियों की सरकारे रही, लेकिन किसी ने प्रदेश में रेल नेटवर्क को मजबूत करना तो दूर इसके बारे में सोचा तक नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रयासों से ही सोनीपत-जींद वाया गोहाना रेलवे लाईन का कार्य अंतिम चरण में है। रोहतक से महम के रास्ते हांसी तक बनाई जाने वाली रेलवे लाईन का कार्य भी चल रहा है। कांग्रेस ने ही मेवात व नारायणगढ़ के लिए रेलवे लाईनों को मंजूर करवाया और कई रेलवे लाईनों का सर्वे भी कराया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को तीन ओर से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से मैट्रो से जोडऩे का कार्य किया गया है। गुडग़ांव मैट्रो से जुड़ चुका है। फरीदाबाद में भी मैट्रो आगमन हुआ है। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ तक मैट्रो का निर्माण कार्य प्रगति पर है और मैट्रो का अगला पड़ाव कुंडली होगा। उन्होंने कहा कि उनका पुरजोर प्रयास रहेगा कि भविष्य में दिल्ली मैट्रो रोहतक तक भी आए। उन्होंने कहा कि जयपुर से रेवाड़ी-झज्जर-रोहतक के रास्ते चण्डीगढ़ के लिए मंजूर हुई इंटरसिटी एक्सपे्रस के जल्द शुरू होगी। मुख्यमंत्री ने रोहतक से रेवाड़ी, रोहतक से दिल्ली और कैथल से रोहतक होते हुए दिल्ली तक डेमू व ईएमयू रेलों को मंजूरी देने पर यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन ङ्क्षसह, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और केन्द्रीय रेलवे मंत्री मल्लिकार्जुन खडग़े का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी शहर के लिए एक महीने के अंदर पांच नई रेले शुरू हुई हो या उनको मंजूरी मिली हो।

उन्होंने कहा कि अपने सांसद के तौर पर शासनकाल के दौरान ही उनके मन में क्षेत्र के विकास की टीस रहती थी। सत्ता मे आने पर उन्होंने प्रदेश में 36 बिरादरी को साथ लेकर विकास की नई नींव रखी है। प्रदेश का कोई हिस्सा ऐसा नहीं है जहां विकास की परियोजनाएं नहीं पहुंची हो। प्रदेश में कई नए विश्वविद्यालयों व शिक्षण संस्थानों का निर्माण करवाया गया है। लेकिन विपक्षियों को अपने स्वार्थ के चलते विकास कार्य नजर नहीं आते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तो सिरसा में भी रेलवे ऊपरगामी पुल का निर्माण करवाया जहां कोई भी रेलवे पुल नहीं होता था।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को सैनी आनंदपुरा में सामुदायिक केन्द्र, नए बस स्टैण्ड के सामने सिटी पार्क, छोटू राम स्टेडियम में बहुउद्देशीय हाल, पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विश्वविद्यालय में नए लेक्चर थियेटर और नए नवनिर्मित सभागार का उद्घाटन भी किया। मुख्यमंत्री ने शनिवार को ही सैक्टर-31 में बनने वाले नगर निगम भवन, बोहर व खेडी साध के सामुदायिक केन्द्र, निगम मीडिया सैंटर एवं पुस्तकालय व सैक्टर-3 के नजदीक आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए बनने वाले 1600 फ्लैटों की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य विज्ञान में अग्रणी नामक प्रदर्शनी और अत्याधुनिक आप्रेशन थियेटर का उद्घाटन भी किया। स्वास्थ्य विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने पर पंडित भगवत दयाल शर्मा विश्वविद्यालय के वीसी डॉ.एस.एस.सांगवान ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में हैल्थ विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति एस.एन.चुघ, चांद सिंह ढुल, डॉ. अशोक चौहान, डॉ. वीके जैन, डॉ. ध्रुव चौधरी व डॉ. यादव आदि उपस्थित थे।

प्रतिक्रिया दें



प्रमुख ख़बरें

मोदी के समर्थन में उतरे राज ठाकरे, बोले- चुनाव बाद...

सियासी पंडितों को चौंकाते हुए राज ठाकरे ने ऐलान किया है कि लोकसभा चुनाव के बाद उनकी पार्टी एमएनएस नरेंद्र मोदी को समर्थन देगी

वनडे रैंकिंग में कोहली फिर बने नंबर वन

दुबई: भारत के विराट कोहली ने एशिया कप की समाप्ति के बाद आज जारी आईसीसी की खिलाड़ियों की एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में एक बार फिर नंबर एक स्थान हासिल कर लिया. एशिया कप से पहले कोहली नंबर एक पर चल रहे दक्षिण अफ्...

पंजाबी फिल्मो की मषहूर हीरोइन पूनम सूद को ''युवा श...

21वी सदी में जहा एक तरफ महिलाओं के प्रति समाज में सम्मान की भावना को बढावा मिला है वही दूसरी तरफ महिलाओं पर होने वाले अत्याचार एवं महिलाओं के साथ हुए अपराधो में भी काफी वृधिद दर्ज की गर्इ है। जहा एक तरफ महिलाऐं...

'टिकट' के चक्कर में केजरीवाल के घर पर हंगामा, एक ग...

अरविंद केजरीवाल के मथुरा रवाना होने से पहले ही दिल्ली में उनके आवास के बाहर हंगामा खड़ा हो गया. खुद को आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य बताने वाले कुछ लोगों ने केजरीवाल को 'झूठा' करार देते हुए जोरदार नारेबाजी क...

मुजफ्फरनगर: नल का साथ, कितना मजबूत होगा 'हाथ'?

सियासी दंगल में 'नल' की 'हत्थी' के सहारे 'हाथ' को मजबूत करने का यह गठजोड़ कितना दमदार होगा यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन पिछले चुनावों में लगातार कांग्रेस के 'हाथ' की पकड़ मुजफ्फरनगर संसदीय सीट पर ढीली पड़ती रही है।...

टी20 विश्व कप: दादा से लिए 'टिप्स', अब ये खिलाड़ी ध...

भारतीय टीम 21 मार्च को पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप 2014 (बांग्लादेश) में अपने अभियान की शुरुआत करेगी और जब नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धौनी एक बार फिर अपने 'मेन इन ब्लू' को मैदान पर लेकर उतरेंगे तब चुनौती क...

मेष

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। यात्रा में अपने सामान के प्रति सचेत रहें, चोरी या खोने की आशंका है। अप्रिय समाचार मिल सकता है।

और पढ़ें

वृष

जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। रुका हुआ कार्य सम्पन्न होगा। किसी बहुमूल्य वस्तु के पाने की अभिलाषा पूरी होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

और पढ़ें

मिथुन

रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। प्रेम, प्रसंग प्रगाढ़ होंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।

और पढ़ें

कर्क

व्यावसायिक योजना सफल होगी। धन, पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। चली आ रही समस्या का समाधान होगा।

और पढ़ें

सिंह

पारिवारिक विषमताएं सिर उठा सकती हैं। मान-सम्मान भी बढ़ेगा और अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति भी होगी। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी से अनबन के कारण व्यवहार व विचारों में परिवर्तन करना होगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों का विरोध होगा। परिवार की समस्याओं के सम्बंध में कोई गलत निर्णय लेना कठिन होगा।

और पढ़ें

कन्या

दौड़भाग और परिश्रम के बाद वांछित लाभ होगा। कार्यक्षेत्र की प्रक्रियाओं में व्यस्तता रहेगी। दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। मानसिक परेशानी के चलते मन कुंठाग्रस्त रहेगा। कुछ अधूरे कार्य आपको निपटाने होंगे। प्रियजनों से भेंट होगी। व्यय की पूर्ति होगी। सुख व दुख को समान समझकर सब कुछ भाग्य पर छोड दें। सब अपने आप ठीक होगा।

और पढ़ें

तुला

सहज ही सभी काम समय पर बनते नजर आएंगे। अच्छे दिनों का संयोग मन को प्रफुल्लित करेगा। कार्यसाधक गतिविधियां होंगी और वित्तीय लाभ भी यथेष्ट रूप में होगा। खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है। व्यापार व व्यवसाय से सम्बंधित कई अनुभव होंगे। व्यापार व व्यवसाय से जुड़े जातकों की विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी। यात्राएं होंगी।

और पढ़ें

वृश्चिक

उत्सव व त्योहार में सम्मिलित होने के अवसर प्राप्त होंगे। अच्छे भोजन से स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। मित्रों व बंधुजनों के कारण तनाव होने से घर में भी क्लेश की स्थिति पैदा हो सकती है। शुभ समाचार का आना लगातार जारी रहेगा, इसलिए वही कार्य करें, जिसके बनने की उम्मीद हो। संतान के प्रति थोड़ा चिंतित होंगे पर समझदारी से काम लें।

और पढ़ें

धनु

कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी व एक के बाद एक मामले सुलझते चले जाएंगे। धर्म-कर्म के प्रति श्रद्धा जागृत होगी और किसी महान हस्ती के दर्शन लाभ भी होंगे। उदर और आंख के कष्ट के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा जिससे कार्यक्षेत्र में अस्थिरता रहेगी। समय के अनुसार चलने से आप उन्नति करेंगे वरना समय आपको पीछे छोड़ देगा।

और पढ़ें

मकर

दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। विपरीत योनि का सहयोग मिलेगा। जटिल कार्यों का निष्पादन होगा और लाभदायक उपक्रमों का संचालन भी होगा। मानसिक उलझनों के कारण सिर दर्द की आशंका रहेगी या फिर संतान पक्ष की चिंता रहेगी। पड़ोसियों के कारण कुछ परेशानी हो सकती है। बेहतर होगा कि उनसे बनाकर रखें तभी सहायता मिलेगी।

और पढ़ें

कुंभ

आज अचानक ही वाहन और आवास संबंधी समस्याएं सिर उठा सकती हैं। शुभ संदेश आने से उत्साह बढ़ेगा और मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा। दाम्पत्य संबंधों में पूर्ण सहयोग व विश्वास अनुभव करेंगे। स्वजनों का भी सहयोग मिलेगा। पहले व तीसरे दिन पारिवारिक अशांति रहेगी, इसलिए महत्वपूर्ण निणर्य उससे पहले ही ले लें। मित्रों का सहयोग बना रहेगा।

और पढ़ें

मीन

किसी पराक्रम के कार्य और पुरुषार्थ की योजनाएं बनेंगी और मित्रों का सहयोग बना रहेगा। कोई चल या अचल सम्पत्ति का पारिवारिक विवाद निपटाना आवश्यक होगा। आर्थिक पक्ष भी सुदृढ़ होगा और मनोवांछित की प्राप्ति होगी। इस दिन पारिवारिक व्यवस्था बनाने में व्यस्त रहेंगे। सोचे हुए कार्य सफल होंगे और मित्रों द्वारा किए जा रहे विरोध में कमी आएगी।

और पढ़ें

क्या दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद भाजपा को सरकार बनाने के लिए पहल करनी चाहिए?



View Result

स्पॉटलाइट