टल सकती थी सहारनपुर में साम्प्रदायिक हिंसा - जांच रिपोर्ट

Aug 17 2014 2:41PM (IST)
टल सकती थी सहारनपुर में साम्प्रदायिक हिंसा - जांच रिपोर्ट

सहारनपुर में प्रशासनिक अधिकारी सूझबूझ से काम लेते तो सांप्रदायिक हिंसा को टाला जा सकता था। यह निष्कर्ष है दंगे की जांच के लिए लोकनिर्माण एवं सिंचाई मंत्री की अध्यक्षता में गठित जांच दल का।जांच दल ने दंगा भड़कने के पीछे प्रशासनिक चूक को मुख्य वजह माना है। दल ने कहा है कि हिंसा से पहली रात न तो भीड़ को एकत्र होने देना चाहिए था और न ही विवादित स्थल पर रात में लिंटर डालने की अनुमति दी जानी चाहिए थी। सहारनपुर में 26 जुलाई को तड़के सांप्रदायिक संघर्ष हो गया था।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस दंगे की जांच के लिए लोक निर्माण, सिंचाई सहकारिता एवं राजस्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में पांच सदस्यीय जांच दल का गठन किया था।इसमें प्राविधिक शिक्षा मंत्री शिवाकांत ओझा, ग्राम्य विकास राज्यमंत्री अरविन्द सिंह गोप, युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष आशू मलिक और मुरादाबाद के जिला अध्यक्ष हाजी इकराम कुरैशी शामिल थे।

जांच दल ने तीन अगस्त को सहारनपुर जाकर श्री गुरु सिंह सभा में सिख समाज के लोगों से तथा शहर काजी के निवास पर मुस्लिम समाज के नुमाइंदों से बातचीत की थी।इसके अलावा सर्किट हाउस में अलग-अलग लोगों से मिले थे। पूरे घटनाक्रम पर अधिकारियों से भी वार्ता की।जांच दल ने मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। दल ने माना है कि यदि अधिकारी सजग होते तो हिंसा न भड़कती। हालांकि दंगे के बाद प्रशासनिक स्तर पर सक्रियता दिखाई गई। इसी कारण दोपहर बाद हिंसा थम गई थी।

जांच दल की अगुवाई करने वाले शिवपाल सिंह यादव ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि उन्होंने सहारनपुर दंगे की रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप दी है। उन्होंने माना कि शुरुआत में दो-तीन अधिकारियों की लापरवाही रही। हालांकि उन्होंने उनके नामों का खुलासा नहीं किया।उन्होंने कहा, जब दंगा हुआ, तब रमजान चल रहे थे। ईद से पहले का माहौल था। प्रशासन को रात में विवादित स्थल पर लिंटर नहीं डालने देना चाहिए था। दूसरे पक्ष के लोगों को भी रात में एकत्र होने से रोका जाना चाहिए था।

जो भी काम होना था, उसे दिन में कराना चाहिए था। इन दोनों घटनाओं ने तनाव का माहौल बनाया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।सहारनपुर में यदि भीड़ जमा होने और लिंटर डालने के घटनाक्रमों को रोक लिया जाता तो हिंसक घटनाओं, तोड़फोड़ और आगजनी की अप्रिय स्थिति से बचा जा सकता था। रात में भी स्थिति की नाजुकता को उतनी गंभीरता से नहीं लिया गया।

शुरू में प्रशासनिक चूक रही लेकिन बाद में अधिकारियों ने स्थिति को संभाल लिया। 26 जुलाई को दोपहर में ही हिंसा को नियंत्रित कर लिया गया। सूत्रों के मुताबिक जांच टीम ने आपसी सहमति और अदालत के निर्देशों के मुताबिक विवादित जमीन के झगड़े का हल निकालने और दोनों ही पक्षों के जख्मों पर मरहम लगाकर सांप्रदायिक सौहार्द बहाली पर जोर दिया है। दंगे में हुए नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने समेत कई सिफारिशें की हैं।

सांसद की भूमिका पर सवाल

जांच दल ने सहारनपुर के कुछ सियासी नेताओं की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। इनमें भाजपा सांसद राघव लखनपाल भी शामिल हैं। शिवपाल सिंह यादव का कहना है कि स्थानीय सांसद ने शहर में निकलकर दंगाइयों को उकसाया। उनके उकसावे पर दुकाने जलाने की कोशिशें हुईं।

प्रतिक्रिया दें



प्रमुख ख़बरें

बिहार सहित 4 राज्यों की 18 सीटों पर वोटिंग, लालू-न...

बिहार विधानसभा की दस सीटों पर होने वाले उपचुनाव में जनता का फैसला इलेक्ट्रॉनिक वोटिग मशीनों में कैद होने लगा है. अगले बिहार विधानसभा चुनाव के पूर्व आम जनता का रूख किस ओर है, इसका भी पता चल जायेगा. इसके अलावा गु...

अब अमित शाह का एक ही लक्ष्‍य एक ही सपना, जम्मू-कश्...

भारतीय जनता पार्टी की नजर जम्मू-कश्मीर पर है. पार्टी का नया मिशन है...किसी हिंदू को राज्य का मुख्यमंत्री बनाना. पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह निजी तौर से इस मिशन पर नजर बनाए हुए हैं. कई बीजेपी नेता और राष्ट्रीय स्...

मरने से पहले बताया बेटे को हैरान करने वाला सच

यूं तो यह कहानी पूरी फिल्मी है, लेकिन है सोलह आने सच। बात करीब 15 साल पहले की है जब एक आदमी को साढ़े तीन साल का बच्चा लावारिस हालत में रोता-बिलखता मिला। आदमी से उस बच्चे का दुख-दर्द देखा ना गया और वो उसे अपने स...

नरम पड़े इमरान, नवाज से बातचीत को तैयार

पकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सरकार के साथ 2013 के आम चुनावों में हुई कथित हेराफेरी के मुद्दे पर बातचीत के लिए तैयार हो गई है। हांलाकि इमरान ने साफ कह दिया है कि बातचीत नवाज के इस्तीफा देने के बाद ही शुरू होग...

डरे चव्हाण, हुड्डा के बाद मोदी के साथ नहीं करेंगे ...

हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा नहीं करने की घोषणा के एक दिन बाद बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि वह नागपुर मेट्रो के भूमि प...

किसी भी दौरे पर बीवियों और गर्लफ्रेंड को नहीं ले ज...

इंग्लैंड के हाथों टेस्ट सीरीज में करारी हार खाने के बाद बीसीसीआई ने टीम की ओर अपना कड़ा रूख अपनाना शुरू कर दिया है। इस दौरान एक गाज विराट कोहली पर भी गिरी है। बोर्ड ने कहा है कि अब कोई भी खिलाड़ी अपनी गर्लफ्रें...

मेष

आज का दिन संयम से काम लेने का है। लोगों को जल्दी प्रभावित करने की कला आपके अन्दर है तभी आपका व्यक्तित्व भी दिन प्रति दिन बहुआयामी होता जा रहा है। सामाजिक स्तर के कुछ कार्य ऐसे होंगे जिन्हें आज आप अपने स्तर पर करने जा रहे हैं। शाम को ही किसी पार्टी समारोह उत्सव में शरीक होना होगा।

और पढ़ें

वृष

आर्थिक संकट काफी समय से आपके पीछे पड़ा हुआ है। अब यह नौबत भी आ सकती है कि आपको अपनी जेब भारी करने के लिए किसी संस्था या बैंक से उधार लेने की नौबत आ जाए। आज के दिन इस दिशा में कुछ दौड़-भाग कर लेना काफी कारगर होगा, क्योंकि बिना परिश्रम के ठोस परिणाम नहीं मिल पाते।

और पढ़ें

मिथुन

लाभकारी समय है। युक्ति और व्यवहार से सब कुछ पा सकते हैं। जटिलताएं खत्म होंगी और विरोधी भी परास्त होंगे। कनिष्ठ सदस्यों अथवा संतान पक्ष के कारण परेशानी होगी। खान-पान में परहेज करवाना ही युक्ति संगत है अन्यथा अपच-अजीर्ण का प्रभाव रहेगा। जीवनसाथी से आर्थिक कारणों से दूरी रहेगी लेकिन प्रेम यथावत बना रहेगा।

और पढ़ें

कर्क

पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। धन,पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दूसरों से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है।

और पढ़ें

सिंह

आज का दिन शांत रहेगा। किसी लेन-देन के जल्दी निपट जाने के कारण मन को शांति रहेगी। कोई व्यक्ति फालतू की टेंशन खड़ी करने की कोशिश करेगा लेकिन आपकी समझ-बूझ से परेशानियां हल हो जाएंगी। पैसा बचाने में कामयाब होंगे। रोमांटिक पार्टनर के साथ प्यार बढ़ेगा। ऐसे लोगों से दूर रहें जिनमें उत्साह और कुछ कर दिखाने के जज्बे की कमी है।

और पढ़ें

कन्या

किसी मसले पर अपने ही लोगों से बहसबाजी हो सकती है। हालांकि इन दिनों एक रहस्मय ग्रह आपकी राशि की टोह ले रहा है और इसका काम यह भी हो सकता है कि यह ग्रह आपके सभी अच्छे-बुरे कर्मों का विश्लेषण करे। अतः जहां तक हो सके किसी ऐसे काम के लिए तैयार न हों जिसमें रिस्क हो।

और पढ़ें

तुला

आपको आज किसी घनिष्ठ प्रेमी या पुराने मित्र से मेल-मिलाप बढ़ाने का अद्भुत अवसर मिलेगा। आप अपने संबंधों की गरमाहट को महसूस कर बहुत ही ताजगी और उत्तेजना का अनुभव करेंगे। आपके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए ऐसे रोमांटिक अवसर कभी-कभी दवा का काम कर सकते हैं।

और पढ़ें

वृश्चिक

गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आय और व्यय में संतुलन बना कर रखें। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। भागदौड़ रहेगी।

और पढ़ें

धनु

आज का दिन काफी सेंसिटिव है। ऑफिस में अपने जूनियर्स के साथ गरम होने से काम नहीं बनेगा। काम के बोझ को कम करने में टीमवर्क काम आएगा। किसी लम्बे प्रॉजेक्ट पर हामी भरने से पहले उसके कानूनी पक्षों की अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। दिन का दूसरा भाग रिलैक्स करने में मदद करेगा। घर में अपने छोटों के व्यवहार से दिल खुश होगा और रात तक कोई अच्छी खबर मिलेगी।

और पढ़ें

मकर

आज का दिन काफी क्रिएटिव हो सकता है। अगर आप अपना कोई ऑरिजनल आइडिया लॉन्च करना चाहते हैं तो आज का दिन उसके लिए ठीक रहेगा। कुछ बेहद लुभावने ऑफर आज आपके सामने आ सकते हैं, उन्हें पहचानकर उनमें से बेस्ट डील छांटने का काम आपका होगा। अपने काम पर आज आप पहले से ज्यादा समय और ध्यान दे पाएंगे।

और पढ़ें

कुंभ

आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्तता से भरा होगा लेकिन आप समय का सदुपयोग करने में सक्षम रहेंगे। हो सकता है कोई मांगलिक कार्य भी हो जाए। परिवार के सदस्य भी आपसे खुश हो सकते हैं। जीवन में नया बदलाव भी आ सकता है। सूझ-बूझ और धैर्य से काम लें सफलता मिलेगी।

और पढ़ें

मीन

किसी पराक्रम के कार्य और पुरुषार्थ की योजनाएं बनेंगी और मित्रों का सहयोग बना रहेगा। कोई चल या अचल सम्पत्ति का पारिवारिक विवाद निपटाना आवश्यक होगा। आर्थिक पक्ष भी सुदृढ़ होगा और मनोवांछित की प्राप्ति होगी। इस दिन पारिवारिक व्यवस्था बनाने में व्यस्त रहेंगे। सोचे हुए कार्य सफल होंगे और मित्रों द्वारा किए जा रहे विरोध में कमी आएगी।

और पढ़ें

क्या रवि शास्त्री के टीम डायरेक्टर बनने से भारतीय टीम अपनी कमजोरियों से उबर सकेगी?


View Result

स्पॉटलाइट